इस विद्यालय की स्थापना दिनांक 18-06-1949 को एक निजी संस्था के रूप में हुई थी | दिनांक 1-08-1953 से यह फूलझर सेवा समिति द्वारा संचालित होता रहा | दिनांक 6-10-1956 को यह विद्यालय शासनाधीन हुआ |
इस विद्यालय में शिक्षा सत्र 2001-2002 से हाई/हायर सेकेंडरी स्तर पर तथा शिक्षा सत्र 2003-2004 से मिडिल स्तर पर सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू किया गया जो पूरे जिले में एकमात्र विद्यालय है|
इसके अतिरिक्त विद्यालय में हायर सेकेंडरी स्तर पर व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम तथा क्लास परियोजना के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा का संचालन, एन.सी.सी, स्काउट, रेड क्रॉस एवं एन.एस.एस. का भी संचालन होता है|